खेतड़ी/ लोकमत।खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में रविवार से मां शेरावाली युथ सोसाइटी के तत्वाधान में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी व चंदगीराम सैनी ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलेगा।
छठ को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा व अष्टमी को माता का जागरण किया जाएगा। हर रोज सुबह 10 बजे व रात्री को 8 बजे से महाआरती की जाएगी। उन्होंने बताया दशहरा महोत्सव पर 35 फुट के रावण का दहन किया जाएगा।