डी-टैन पर न करें पैसे खर्च, घर पर अपनाए ये नुस्खे और गायब करें टैनिंग

ram

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही त्वचा पर धूप का असर साफ नजर आने लगता है। ऐसे में त्वचा को अच्छी तरह से रखने के लिए अक्सर हम डिटेन और महंगे स्किन प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन अब आपको ये समझने की जरूरत है कि ये जरूरी नहीं कि महंगे प्रोडक्ट्स ही हमारी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाएं। आप घर पर उपलब्ध साधारण उपाय और स्किन केयर हैक्स अपनाकर भी अपनी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकते हैं और टैनिंग रिमूव कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वो सभी आसान और असरदार उपाय बताएँगे जिन्हें आप बिना खर्च किए घर पर अपनाकर अपनी त्वचा को सॉफ्ट, ब्राइट और टैन फ्री रख सकते हैं।

1. नींबू और शहद पैक
सामग्री:
नींबू का रस – 1 चम्मच
शहद – 1 चम्मच

विधि:
नींबू और शहद को अच्छे से मिलाएं।
. इसे साफ चेहरे पर लगाएं।
15–20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

2. एलोवेरा और दही पैक
सामग्री:
एलोवेरा जेल – 2 चम्मच
दही – 1 चम्मच

विधि:
एलोवेरा और दही मिलाएं।
चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं।
हल्के पानी से धो लें।

3. हल्दी और बेसन पैक
सामग्री:
बेसन – 2 चम्मच
हल्दी – ½ चम्मच
दूध – आवश्यकता अनुसार

विधि:
बेसन और हल्दी में दूध डालकर पेस्ट बना लें।
इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
15–20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

4. खीरे और शहद पैक
सामग्री:
ककड़ी – ½ (कद्दूकस की हुई)
शहद – 1 चम्मच

विधि:
कद्दूकस की हुई ककड़ी में शहद मिलाएं।
चेहरे पर 10–15 मिनट लगाएं।
ठंडे पानी से धो लें।

5. ओटमील और नींबू पैक
सामग्री:
ओटमील – 2 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच

विधि:
ओटमील और नींबू मिलाकर पेस्ट बनाएं।
चेहरे पर 10–15 मिनट लगाएं।
हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *