जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति एवं एसआईटी की बैठक का हुआ आयोजन

ram

धौलपुर। जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति एवं जिले में अवैध खनन की रोकथाम हेतु गठित एसआईटी की बैठक जिला कलक्टर निधि बी टी की अध्यक्षता में जिला सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने तहसील बाड़ी, सरमथुरा, धौलपुर में चिन्हित चम्बल घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र से अवैध खनिज बजरी के निर्गमन पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिले में वैध खनन पट्टों पर सीमा स्तम्भ लगवाए जाने के लिए नामित पट्टाधारियों एवं खनिज विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों को प्रत्येक माह में उपखण्ड स्तरीय बैठक आयोजित करने एवं परिवहन विभाग को ऑवरलोड खनिज वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने कहा कि जिले में स्थापित गैंगसा यूनिट पर स्टॉक सत्यापन कर अवैध रूप से खनिज भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। इसके अतिरिक्त उन्होंने चम्बल नदी प्रतिबन्धित क्षेत्र को छोड़कर पार्वती नदी में खनिज बजरी के खनन पट्टे बनाकर नीलाम कराये जाने के लिए खनिज अभियन्ता को निर्देशित किया। अवैध खनिज निर्गमन वाहनों के विरूद्ध पुलिस की मदद से कार्यवाही करने हेतु उपखण्ड अधिकारी राजाखेडा एवं बसेड़ी को निर्देश दिए। इसके साथ ही खनिज अभियन्ता को ईंट मिट्टी के खनन हेतु अनुमत खसराओं की सूची उपखण्ड अधिकारी राजाखेड़ा को उपलब्ध कराने एवं अनुमत खसराओं अतिरिक्त अन्य स्थलों एवं खातेदारी भूमि से मिट्टी का खनन होने पर टेनेन्सी एक्ट के तहत कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए। बैठक में जिले में अवैध खनन, निर्गमन एव भण्डारण के विरूद्ध विगत वर्ष 2024-25 में की गयी कार्यवाही का विवरण दिया गया जिसमें खनिज विभाग द्वारा 419 प्रकरण बनाये गये जिसमें 52 एफआइआर एवं 483.76 लाख की वसूली होना बताया। पुलिस विभाग द्वारा 424 एफआइआर एवं 254 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग द्वारा 50 एफआइआर एवं 27.17 लाख की वसूली। परिवहन विभाग द्वारा 95 प्रकरणों में 158.96 लाख तथा राजस्व विभाग द्वारा 7 प्रकरण, 3 एफआइआर एवं 1.61 लाख की वसूली होना बताया। जिला कलक्टर ने अवैध खनिज निर्गमन के विरुद्ध किसी भी विभाग द्वारा कार्यवाही करने पर सभी संबंधित विभागों को सूचना देने एवं सभी के द्वारा अपने अपने विभागीय नियमान्तर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में उपवन संरक्षक वी चेतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर साधना शर्मा, बसेड़ी सुधारानी, खनिज अभियन्ता पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, निरीक्षक परिवहन विभाग ओपी वर्मा साहित अन्य उपखण्ड अधिकारी, वृत्तधिकारी पुलिस तहसीलदार वीसी के माध्यम से जुड़े रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *