जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन

ram

धौलपुर। करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले के समग्र विकास के लिए सक्रिय रहकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना सुनिश्चित करें।
सांसद भजनलाल जाटव ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार मे दिशा की बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने नेशनल हाईवे पर गड्डों की मरम्मत करने, नालों की सफाई करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर इमरजेंसी लेन में कार्मिकों की नियुक्ति की जाये जिससे एम्बुलेंस आदि को परेशानी का सामना नहीं करना पडे़। बैठक में उन्होंने धौलपुर-गंगापुर रेल परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य को तय समय सीमा के तहत पूर्ण किया जाना सुनश्चिित करें। उन्होंने रेल्वे के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरानीखेड़ा अण्डर पास से बसई सामन्ता के आमजन के आवागमन के लिए 100 मीटर पक्का मार्ग बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रेल परियोजना कार्य के लिए किसानों की गई अधिग्रहण भूमि का मुआवजा शीघ्र अतिशीघ्र देना सुनश्चित करें।
उन्होंने बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कहा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्य समय सीमा मे पूर्ण हो व गांव व ढाणियों मे रह रहे आमजन को निश्चित समय सीमा मे पेयजल उपलब्ध हो और यह भी सुनिश्चित करें कि पेयजल लाईन बिछाते समय गांव व शहरों मे सड़क क्षतिग्रस्त होने पर उसकी शीघ्र ही मरम्मत करवायें जिससे आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बैठक मे जल जीवन मिशन के तहत अधिक से अधिक कनेक्शन जारी करने, पीएम आवास योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा कार्याें की मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। धौलपुर शहर में जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु नगर परिषद आयुक्त को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त खम्भों की मरम्मत करने, ढीले तारों को कसवाने के निर्देश दिए। पंचायत समिति के माध्यम से खराब हैडपम्पों की मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पूर्ण संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने व प्रत्येक पात्र को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए पेंडिंग प्रकरणों का निस्तारण करें। साथ ही जिन प्रकरणों में मुख्यालय से मार्ग दर्शन लिया जाना या अन्य कार्रवाई अपेक्षित है उसके संबंध में उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेते हुए जल्द कार्रवाई करें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, समग्र शिक्षा अभियान सहित कृषि, वॉटरशेड, शिक्षा, आईसीडीएस, डिस्कॉम, महिला अधिकारिता, स्वायत्त शासन विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित अन्य विभागों के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने दिए गए निर्देशों की पालना करवाने हेतु आश्वत किया साथ ही आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *