जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कल

ram

प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी अमृता धवन लेंगी भाग

टोंक। जिला कांग्रेस कमेटीकार्यालय के राजीव गांधी सभागार में 19 मई शुक्रवार को प्रात: 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी टोंक की की एक अहम बैठक आयोजित की जायेगी। प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से ए.आई.सी.सी. सचिव प्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी  अमृता धवन, निवाई-पीपलू विधायक प्रशांत बैरवा, उनियारा-देवली विधायक हरीश मीणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जिला प्रभारी कांग्रेस संगठन महेन्द्र सिंह खेड़ी, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेन्द्र यादव,  उर्मिला योगी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता आदि सहित जिले के पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिला प्रमुख, ब्लॉक अध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षगण, मण्डल अध्यक्ष, स्थानीय जन-प्रतिनिधि तथा समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भाग लेगें। भाग लेगें। उन्होने बताया कि बैठक में कांग्रेस संगठन पर चर्चा की जायेगी तथा राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं महंगाई राहत कैम्पों का जायजा लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *