जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने जिले वासियों को दी दीपावली की शुभकाम

ram

बालोतरा। जिले में 31 अक्टूबर को दीपावली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा एवं 3 नवंबर को भैया दूज का त्यौहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने समस्त जिले वासियों को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। दीपावली का पावन पर्व सभी जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि रोशनी का त्यौहार दीपावली खुशियों और सुख-समृद्धि से आलोकित करें। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि जिले में त्योहारों को देखते हुए सभी वर्गो के लोग शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्वों को मनाएं।
जिला कलक्टर ने इस दीपावली पर सभी जिले वासियों से मिट्टी के दीपकों का उपयोग करने और ध्वनि-वायु प्रदूषण से बचने के लिए परंपरागत, कम धुए वाले ग्रीन पटाखों का उपयोग कर एक सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और जिले में स्वच्छता, शांति, और भाईचारे का संकल्प लें। सभी जिले वासियों के लिए दीपावली का यह पर्व मंगलमय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *