डूंगरपुर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने गुरुवार को पंचायत समिति सागवाड़ा की ग्राम पंचायत सेलोता में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्राम वासियों की परिवेदनाओं को सुना तथा निस्तारण के लिए दिशा निर्देश प्रदान किये। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने बारी-बारी से अपने परिवेदनाओं को जिला कलक्टर के सामने रखा, जिला कलक्टर सिंह ने एक-एक परिवादी की परिवेदनाओं को तसल्ली से सुना तथा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी से तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए निस्तारण के निर्देश प्रदान किये। जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि जिनका निस्तारण ग्राम पंचायत, जिला स्तर से संभव है, उसे तत्काल निस्तारण कर राहत प्रदान करें तथा ऐसी परिवेदनाएं जिनका निस्तारण उच्च स्तर से संभव है, उस संबंध में उचित कार्यवाही करने के दिशा निर्देश प्रदान किये।
चौपाल में सभी विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही परिवेदनाओं के निस्तारण से संबंधित जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर सिंह ने गर्मी के दिनों में विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं में खून की कमी से आने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हैं एनीमिया अभियान की जानकारी दी तथा जागरूक होकर लाभान्वित होने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने ने प्राथमिक चौपाल के उद्देश्य को बताया। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी सागवाड़ा बाबूलाल जाट, तहसीलदार गोगाराम, सरपंच भूपेंद्र कटारा, उपाधीक्षक रूपसिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहें।
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ अभिनंदन
रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर सिंह मैं शैक्षिक गतिविधियों में 10 कम 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का अभिनंदन कर बहुमान किया।
यह आई परिवेदनाएं
चौपाल में रबी खसरा गिरदावरी के भुगतान, वार्ड संख्या 9 मोहल्ला वैसला फला नाली में पानी निकास, हैडपंप लगवाने, आवास योजना बनाने, स्वामित्व योजना के पट्टे दिलवाने, गंदे पानी की निकासी रोकने, प्रधानमंत्री आवास की किस्त दिलवाने, रोजगार गांरटी में नाम जुडवाने, रास्ता बंद विवाद को सुलझाने, भूमि के खाते में नाम जुडवाने, गाँव में पेयजल समस्या का समाधान करवाने, नल लाइनमैन हटाने आदि की परिवेदनाएं में प्राप्त हुई, जिस पर जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए शीघ्र निस्तारण कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।



