चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने ईवीएम के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं वेयरहाउस में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं पुलिस उप अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक जानकारी ली गई।

जिला कलक्टर ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
ram


