जिला कलक्टर ने कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को स्कूटियों का किया वितरण

ram

झालावाड़। राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय झालावाड़ में शनिवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में कालीबाई भील स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्कूटी वितरण कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि जिले की प्रतिभावान छात्राएं साधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहें इसलिए राज्य सरकार के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत छात्राओं को स्कूटियों का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने सभी छात्राओं से स्कूटी का उपयोग शैक्षणिक कार्य में यातायात के नियमों की पालन करते हुए करने की बात कही। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से कहा कि छात्राओं को स्कूटी चलाना सिखाएं, उनका ड्राईविंग लाईसेंस बनवाएं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दें। उन्होंने सभी छात्राओं से कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और जोश के साथ शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का प्रयास करें। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि छात्राओं के ड्राईविंग लाईसेंस बनाने के लिए परिवहन विभाग के माध्यम से महाविद्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 124 स्कूटियों का वितरण प्रतिभावान छात्राओं को किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चारूलता तिवारी, स्कूटी योजना प्रभारी अजय मीणा सहित महाविद्यालय की व्याख्याताएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *