अंत्योदय सेवा शिविर जिला स्तरीय कार्यक्रम में दिव्यांगजन हुए लाभान्वित

ram

बारां। राज्य सरकार के कार्यकाल की एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से अंत्योदय सेवा शिविर कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के हित में अनेक योजनाओं का शुभारंभ कर सौगात दी।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद के प्रथम तल हॉल में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल, जिला परिषद एसीईओ हरीशचन्द मीणा, सीएमएचओ डॉ. सम्पतराज नागर व सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अमल चौधरी सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी व लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों हेतु मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना, आयुष्मान आरोग्य शिविर अभियान का शुभारंभ कर प्रदेश को सौगात दी। साथ ही विभिन्न योजनाओं में 2.15 लाख निर्माण श्रमिकों को राशि 247.76 करोड रुपए का हस्तांतरण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 5000 परिवारों को प्रथम किस्त की डीबीटी, मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना की शुरुआत तथा 11 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण स्वीकृति, पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत 18 ट्रेड्स के 30 हजार दस्तकारों को दो प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयुष्मान मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति प्रदान कर सौगात दी। इसके साथ ही संपूर्ण राजस्थान में 500 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
जिला स्तरीय अन्त्योदय सेवा शिविर के दौरान जिला परिषद सीईओ राजवीर सिंह चौधरी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्कूटी, ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, ट्रेपोलिन किट, स्पोर्ट्स किट एवं ब्रेल बुक आदि उपकरण वितरित किए गए। सहायक निदेशक अमल चौधरी ने बताया कि दिव्यांगजनों को जिले में आयोजित शिविरों में 40 दिव्यांग स्कूटी, 268 ट्राई साईकिल, 104 बैसाखी, 34 श्रवण यंत्र, 53 व्हील चेयर, 6 वाकिंगस्टीक एवं 8 ब्लाइंड़स्टीक का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *