उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का बड़ा फैसला: बिटूमिन मूल्य मासिक जारी होगा, सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

ram

जयपुर। राज्य में सड़क निर्माण परियोजनाओं को गति देने के लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब बिटूमिन (डामर) का प्रावधिक मूल्य मासिक आधार पर जारी किया जाएगा, जिससे सड़क निर्माण कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। इसके साथ ही पश्चिम एशिया संकट के कारण प्रभावित सड़क परियोजनाओं को बिना लिक्विडेटेड डैमेज (एलडी) लगाए दो माह का अतिरिक्त समय देने का भी निर्णय लिया गया है। इस कदम से संवेदकों को राहत मिलेगी और रुकी हुई परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी। हाल ही में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के संवेदकों ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी एवं वित्त विभाग के अधिकारियों को सड़क परियोजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों की अनुपालना में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार के इस कदम का संवेदकों ने स्वागत करते हुए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस फैसले से सड़क निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और विकास परियोजनाओं को नया संबल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *