जयपुर। राज्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठयक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि अद्यतन करने हेतु अंतिम दिनांक 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित कर दी गई है।
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्री ललित कुमार ने बताया कि पूर्व में अंतिम दिनांक 30 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे एक माह बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 किया गया है।
शिक्षण संस्थाओं के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन एवं अन्य जानकारियां अद्यतन करने के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई
ram


