सचिवालय में आज अहम बैठक, कंप्लायंस रिडक्शन और डीरेगुलेशन पर होगा मंथन

ram

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक शाम 4 बजे चिंतन कक्ष में होगी, जिसमें राज्य में कंप्लायंस रिडक्शन और डीरेगुलेशन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में डीरेगुलेशन फेज-2 की प्रगति पर भी विस्तार से मंथन होगा। इसके साथ ही स्टेट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों द्वारा अब तक की गई प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। बैठक में डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। सरकार का उद्देश्य कारोबारी गतिविधियों को सुगम बनाने के साथ अनावश्यक प्रक्रियाओं और अनुपालन संबंधी बोझ को कम करना है। बैठक में उद्योग, यूडीएच, वित्त, राजस्व और विधि विभाग के एसीएस/प्रमुख शासन सचिव सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों से संबंधित योजनाओं और सुधारों की प्रगति की जानकारी ली जाएगी तथा आगे की कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *