जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

ram

जयपुर। नगर निगम जयपुर के पूरे 150 वार्डों का परिणाम आ गया है। 4 वार्ड के 5 बूथों पर री-पोलिंग के बाद कांग्रेस की सीटों में बढ़त हुई है। चारों वार्डों में कांग्रेस पार्षदों की जीत हुई हैं। इस तरह अब कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 53 से बढ़कर 57 हो गई है। वहीं बीजेपी 78 और 15 सीटों पर निर्दलीय है।
री-पोलिंग के वोटों की गिनती आज की गई। इसमें वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशी, वार्ड 18 से वंदिता, वार्ड 25 से रेखा देवी और वार्ड 34 से सुरेश यादव ने जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि 14 सितंबर को मतगणना के दौरान इन चारों वार्डों के 5 बूथों पर लगी ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी आई थी। इसके कारण इन ईवीएम मशीनों में बंद वोटों की काउंटिंग नहीं हो सकी थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने इन बूथों पर दोबारा पोलिंग करवाने का फैस​ला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *