पीएम मोदी के जन्मदिन पर भजनलाल ने दी बधाई, बोले- देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा

ram

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की 8 करोड़ जनता की ओर से देश के 140 करोड़ लोगों के प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्र सेवा, सुशासन और जन-कल्याण के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक बताते हुए उन्हें हर व्यक्ति का मार्गदर्शक कहा। सीएम शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल अगुवाई में देश विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए शुभकामनाओं का दीप जलाते हुए उनके उज्ज्वल और स्वस्थ जीवन की कामना करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *