विकास कार्यों को संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध रुप से पूरा करें : अतिरिक्त जिला कलक्टर

ram

बारां। अतिरिक्त जिला कलक्टर दिवांशु शर्मा ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए सार्थक कदम समयबद्ध रुप से उठाने के निर्देश देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति, जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा, आगामी बजट आवश्यकताओं, संपर्क पोर्टल, ई-फाइलिंग, समन्वय संगम ऐप और अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर जिले के विकास कार्यो के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शर्मा ने सभी विभागों से राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त की और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
बैठक में जिले में चल रहे सड़क निर्माण, जलापूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। एडीएम ने अधिकारियों से बजट 2024-25 के शेष रहे कार्यो एवं बजट 2025-26 की घोषणाओं की क्रियान्विति समयबद्धरुप से करने के लिए प्रभावी समीक्षा की।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने समन्वय संगम ऐप के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच तालमेल एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध रूप से अधिकारियों के द्वारा उपयुक्त जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की जांच करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला रसद अधिकारी अनिल चौधरी, पीडब्ल्यूडी एसई राजवीर सिंह, एसई एनएम बिलोटिया, सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सैना, एडी समाज कल्याण शुभम नागर, सहायक निदेशक जनसम्पर्क योगेन्द्र शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *