चूरू मेरा पहला प्यार, इसी की बदौलत आज मैं इस मुकाम पर हूं-राठौड़

ram


नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़़ ने चूरू शहर के विभिन्न वार्डाें की सड़कों का किया लोकार्पण और शिलान्यास।
चूरूः शुक्रवार देर शाम विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़़ ने वार्ड 33 में 6 सड़को का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने चूरू शहर के विभिन्न वार्डाे में विधायक विकास कोष से निर्मित 22 अन्य सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग लाल इन्दोरिया ने की। इस अवसर पर राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि चूरू हमेशा उनका पहला प्यार रहा है। यहां के लोगों ने मुझे जो प्यार और आर्शीवाद दिया है इसी की बदौलत मैं आज राजनीति के इस मुकाम पर पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि चूरू के लोगों की प्रेम की रस्सी ने उन्हें बांध रखा है और ये बंधन उन्हें सदैव अच्छा लगता हैं। उन्होंने नगर परिषद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से चूरू नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बना है तब से ही चूरू दुर्दशा का शिकार हो रहा है। उन्हांेने कहा कि वे विकास पर कभी राजनीति नहीं करते परन्तु कांग्रेस हमेशा विकास को ही राजनीति के चश्में से देखती है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुये कहा कि सरकारी आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने चुटकी लेते हुये कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि आगामी सरकार यह गांरटी दें कि उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं को वो बंद नहीं करेगें। उन्होने कहा कि इससे यह सिद्व होता है कि गहलोत अपनी हार स्वीकार कर चुके है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर प्रदेश के लोगों के प्रति लापरवाही का आरोप लगाते हुये कहा कि जब राजस्थान की जनता को सरकार की आवश्यकता थी, उस समय प्रदेश की सरकार फाइव स्टार होटल से संचालित होती थी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हम लोगों ने अपने चहेतों को खो दिया परन्तु फिर भी भाजपा कार्यकर्ता लगातार लोगों की सेवा में लगे रहे। जब इंसान इंसान के पास जाने से डरता था, उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं न केवल पिड़ित लोगों की मदद की बल्कि पशु पक्षियों की भी चिन्ता की। उन्हांेने आष्वासन दिया कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बन जायेगी तो चूरू में 100 करोड़ रूपये के विकास कार्य करवाये जायेंगे। वार्ड के लोगांे द्वारा वार्ड 33 में नेचर पार्क की मांग पर उन्हांेने आष्वासन दिया कि जिस प्रकार चूरू में तीन नेचर पार्क बन रहे हैं उसी तर्ज पर इस वार्ड में भी नेचर पार्क बनाया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा ही है जो विकास करना जानती है। कार्यक्रम में एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने कहा कि आज प्रदेश अराजकता की ओर बढ़ रहा है। दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार राजस्थान में हो रहा है। अगर सभी वर्गों को सुरक्षा व विकास के रास्ते पर चलना है तो हमें भाजपा को विजयी बनाना होगा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भंवर गुर्जर ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान वार्ड वासियों ने राठौड का डीजे के साथ रथ पर बैठाकर भव्य स्वागत कर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, पार्षद लक्ष्मीदेवी गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष सत्तार खांन, पार्षद लीलाधर शर्मा, राकेश दाधीच, ममता जोशी, भागीरथ सैनी, राकेश थालोड़, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालाण, रजत शर्मा, पवन चांवरिया, सोयब खान, शंकरलाल बालाण, सुर्यप्रकाश त्रिवेदी, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, मोहन गढ़वाल, जिला मीडिया सहसंयोजक राजीव शर्मा, नीरज जांगिड़, जगदीश स्वामी, आनन्द रैगर, ताराचंद सहारण, शेरसिंह, सुभाष कस्वां, योगेश सोनी, मदन सैनी, मूलचंद, भागीरथ सुंडा, सुधीन्द्र शर्मा, नरेन्द्र सिंह राठौड़, सीपी शर्मा, विष्णु शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, शिव शर्मा, कैलाश बाई, श्रीराम ढ़ाका, कृष्णा, गुलाब कंवर, राजसिंह शेखावत, सुभाष झाझड़िया, मांगू गौरी, मूलसिंह राठौड़़, कालू सिक्का, नबाब सिक्का, कृष्णा दईया, पूजा शर्मा, सुभाष कस्वां, पूजा गुर्जर, तुलसीदेवी, अन्तर कंवर, संतोष, मंजू देवी, भगवान गुर्जर, उषा शर्मा, गुलाब कंवर, चिंरजीलाल प्रजापत, महावीर सिंह राठौड़, कैलाश दईया, भुपेन्द्र स्वामी, कुशाल सिंह चौहान, सुशीला शर्मा, हनुमान सिंह जोधा, सुभाष शर्मा बाडेट, बंशीलाल पूनियां, रेंवत लाटा, सम्पत दैया सहित अनेक वार्ड वासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *