मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना बनी पशुपालकों का संबल, एक माह में मिला आर्थिक सहारा

ram

चित्तौड़गढ़ जिले डूंगला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अरनेड़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 पशुपालकों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनकर सामने आया। शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ पाकर एक पशुपालक परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता मिली।
ग्राम पंचायत अरनेड़ निवासी श्रीमती कंचन बाई पत्नी पूनम चंद जणवा ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत अपने दो गौवंश का बीमा करवाया था। दुर्भाग्यवश इनमें से एक दुधारू गाय की मृत्यु हो गई। आर्थिक संकट की इस स्थिति में योजना के तहत मात्र एक माह से कम समय में ही 21 हजार रुपये की बीमा राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा करवा दी गई।
बीमा राशि प्राप्त होने से परिवार को आर्थिक संबल मिला तथा पशुपालन कार्य को पुनः व्यवस्थित करने में सहायता मिली। लाभार्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रही है और संकट के समय बड़ी राहत प्रदान कर रही है।
ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से योजनाओं का लाभ गांव स्तर पर ही उपलब्ध होने से पशुपालकों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *