छीपाबडौद। भारतीय जनता पार्टी छीपाबड़ौद के मंडल अध्यक्ष हितेश कुमार वैष्णव ने कांग्रेस के पूर्व विधायक राठौड़ द्वारा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी पर लगाए गए झूठे आरोपों की निंदा की और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सात बार के विजय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी जी के ऊपर कांग्रेस के पुर्व विधायक द्वारा निराधार झूठे आरोप लगाना इस बात का प्रतीक है कि लगातार तीन बार हार कर हार का रिकॉर्ड (हैट्रिक) बनने से और क्षेत्र में कांग्रेस दो खेमों में बटने से पुर्व विधायक व कांग्रेस के अन्य नेता बौखलाए हुए हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण गत दिनों कांग्रेस बैठक छीपाबड़ौद में दो अलग-अलग स्थानों ( रोशन स्टॉक और त्रिवेणी धाम समेल) पर होने से बौखलाहट साफ प्रतीत होती हैं। कांग्रेस की डूबती नैया को अब झूठ का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन विधानसभा क्षेत्र की ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत देश की जनता झूठ बोलकर गुमराह करने वाले षडयंत्र अच्छे से जान चुकी हैं। और अब इनकी बातों पर कभी विश्वास नहीं करेगी। राजस्थान के अंतिम छोर पर मध्य प्रदेश से लगी सीमा वाली विधानसभा होने के बावजूद भी विधायक प्रताप सिंह जी सिंघवी के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर होता जा रहा है। छबड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता का अटूट विश्वास, प्रेम, अपनत्व का नाम श्री प्रताप सिंह सिंघवी (बल्लू भैया) हैं।

छीपाबडौद : कांग्रेस के नेता सिर्फ झूठ फैलाने का कार्य करते है: वैष्णव
ram


