नई दिल्ली। सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों को सीटीईटी रिजल्ट 2026 जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से इस परीक्षा का परिणाम इसी सप्ताह में जारी कर दिया जायेगा।
ऑनलाइन जारी होगा परिणाम
सीबीएसई सीटीईटी फरवरी रिजल्ट 2026 केवल ऑनलाइन माध्यम से CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगा। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से परिणाम की जानकारी नहीं मिलेगी।
नतीजे जारी होते ही इन स्टेप्स से स्कोरकार्ड कर सकेंगे डाउनलोड
सीबीएसई की ओर से रिजल्ट की घोषणा होने के बाद परीक्षार्थी केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके नतीजों की जांच के साथ ही अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे। स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
सीटीईटी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में आपको रिजल्ट/ स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको रोल नंबर दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।
पास होने के लिए न्यूनतम पर्सेंटेज
सभी परीक्षार्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि सीटीईटी एग्जाम में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित पासिंग पर्सेंटेज प्राप्त करना अनिवार्य होता है तभी आप टीचर भर्ती में भाग लेने के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। पास होने के लिए वर्ग के अनुसार सामान्य (General/ UR) को 60 फीसदी और ओबीसी/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग को 55 फीसदी कटऑफ अंक प्राप्त करना होगा। पेपर 1 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक और पेपर 2 एग्जाम क्वालीफाई करने पर उम्मीदवार कक्षा 6 से लेकर 8 तक पढ़ाने के लिए पात्र हो जाते हैं। ध्यान रखें कि सीटीईटी का स्कोरकार्ड अब लाइफटाइम के लिए वैध रहता है अर्थात जो अभ्यर्थी एक बार परीक्षा पास कर लेंगे उनको दोबारा इसे पास नहीं करना होगा।
कब हुई थी परीक्षा
सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 7 एवं 8 फरवरी और बिहार के दो सेंटर्स पर री-एग्जाम का आयोजन 1 मार्च को करवाया गया था।



