गंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के उपचुनाव माह मई-जून 2025 में करवाने हेतु चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने बताया कि नगरीय निकायों में श्रीगंगानगर जिले की नगरपालिका करणपुर में रिक्त वार्ड संख्या 23 में उपचुनाव करवाया जायेगा। नगरपालिका करणपुर के रिक्त वार्ड संख्या 23 में सदस्य पद के उपचुनाव के लिये 21 मई को लोक सूचना जारी की जायेगी। 26 मई को प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 27 मई को प्रातः 10.30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। 30 मई को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकती है, 31 मई को चुनाव चिन्हों का आवंटन, 8 जून को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा तथा 9 जून 2025 को प्रातः 9 बजे से मतगणना होगी।
नगरपालिका करणपुर के वार्ड 23 में उपचुनाव 8 जून को होगा मतदान
ram


