भरत कुमार शर्मा ने संभाला बूंदी नगर परिषद सभापति का कार्यभार

ram

बूंदी। नव निर्वाचित नगर परिषद सभापति भरत कुमार शर्मा ने बुधवार को विधिवत रूप से बूंदी नगर परिषद सभापति का कार्यभार संभाल लिया। नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद के कार्यवाहक प्रशासक एवं जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाया।

कार्यभार संभालने के दौरान वहां मौजूद अधिकारियों, पार्षदों और शहरवासियों ने नए सभापति भरत शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर शहर के चहुंमुखी विकास की उम्मीद जताते हुए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय, नव निर्वाचित पार्षदगणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *