ब्यावर : चिकित्सालय में फैली अनियमितताओं व समस्याओं के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन

ram

– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अमृतकौर चिकित्सालय के खिलाफ आंदोलन
ब्यावर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर में फैली अनियमितताओं और समस्याओं के खिलाफ चिकित्सालय के बाहर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर चिकित्सा मंत्री राजस्थान सरकार जयपुर के नाम डॉ. एस एस चौहान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक रांका ने वरिष्ठ नेता व कांग्रेस संगठनों,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ निम्नलिखित बिंदुओं के समाधान ओर चिकित्सालय में व्याप्त व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने और ब्यावर में मेडिकल कॉलेज बनाने का ज्ञापन सौंपा जिसमें ब्यावर जिले का सबसे बड़ा व प्रमुख चिकित्सालय अमृतकौर चिकित्सालय की जर्जर बिल्डिंग व दयनीय व अव्यवस्थित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने एवं चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ,फार्मेसिस्ट व अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति करने एवं मूलभूत सुविधाओं को लागू करने एवं समस्याओं का निस्तारण करने का निवेदन किया कि इन बिंदुओं पर ध्यानाकर्षित कर उनका शीघ्र समाधान ना कराया गया तो कांग्रेस कमेटी अस्पताल प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने को ब्यावर विधानसभा प्रत्याक्षी पारस पंच ने संबोधित करते हुए चिकित्सालय की नाकामियों ओर लच्चर व्यवस्थाओं पर जोर डालते हुए शीघ्र समाधान करने को कहा,दिनेश शर्मा ने चिकित्सालय की मूलभूत सुविधाओं और नाकमियों पर बारीकी से प्रकाश डाला और प्रशासन को आगाह किया कि इनका शीघ्र समाधान किया जाए पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र तुनगरिया ने बताया कि धरना प्रदर्शन में प्रदेश सेवादल सचिव सोहन मेवाड़ा,प्रदेश नेत्री गंगा रावत,सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इशिका जैन,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनीष सांखला,मंडल अध्यक्ष राम यादव,नि0 पार्षद भरत बाघमार,घनश्याम फुलवारी,भुवनेश शर्मा,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मगन सोलंकी,डॉ अरविंद माथुर,बालूराम सेन,रामलाल लखन,बाबूलाल पंवार,अशोक मूंदड़ा,पप्पू पहलवान आदि कई वक्ताओं ने धरने को संबोधित किया धरना प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस पार्टी के नेता पदाधिकारी कार्यकर्ताओं पुखराज सांखला,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सुलक्षणा शर्मा,मंडल अध्यक्ष मनीष सामरिया,हिमांशु शर्मा,विपिन अग्रवाल,एड0 रामेश्वर मेवाड़ा,राजकुमारी तंवर,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अरविंद माथुर,पूर्व सभापति शांति डाबला,नि0 पार्षद राजेश शर्मा,राजेन्द्र तुनगरिया,गिरधारी लाल पोपावत,भरत बंदीवाल,विकास दगदी,अजय स्वामी,जीवराज जावा,दिनेश बैरवा,पूर्व पार्षद राजेन्द्र बाबेल,शोभा चौधरी,संपति बोहरा,हनुमान चौधरी,राहुल पारीक, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष जयदीप रावत,सोमदेव साहू,मेघराज बोहरा,सेवादल चंद्रप्रकाश शर्मा,नाथूलाल छत्रावत,चेतन भट्ट,बृजराज डुलगच,अश्विनी प्रजापत,रामस्वरूप डागर, माणक बोहरा,शैलेन्द्र सांखला आदि कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *