ब्यावर : गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.., भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया

ram

ब्यावर। गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों से भक्त ढोल, डीजे और गुलाल की मस्ती में झूमते हुए गणपति बप्पा को विदा करने के लिए निकले। रविवार को सुबह से ही लोग मोहल्ले, घरो में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा को सजाया व पूजा अर्चना कर विसर्जित किया। विसर्जन का दौर दोपहर से देर शाम तक चलता रहा। सुबह से ही भक्तों ने विसर्जन की तैयारियां शुरू कर दी थीं। लोगों ने अपने घरों और मोहल्लों में स्थापित प्रतिमाओं का शृंगार किया और पूजा-अर्चना के बाद भोग लगाकर प्रसाद बांटा। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से पूरा बाजार गूंज उठा। इस दौरान कई श्रद्धालु विसर्जन के समय अपनी मन्नतें मांगते भी दिखाई दिए। विसर्जन जुलूस में महिलाएं, पुरुष और बच्चे ढोल की थाप और डीजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। चारों तरफ गुलाल उड़ रहा था, जिससे उत्सव का रंग और भी गहरा हो गया था। यह जुलूस बिचड़ली और बलाड़ के तालाबों तक पहुंचा, जहां सम्मान के साथ प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से भक्त भगवान गणेश के प्रति लोगों की अटूट आस्था और भक्ति को दर्शाते हुए पंहुचे तथा प्रतिमा का विसर्जन किया। शहर के ओम नगर गली नंबर 9 में भी गणपति की स्थापना की गई थी। 5 दिन पूरे होने पर क्षेत्रवासी डीजे, ढोल की थाप पर नाचते हुए बलाड़ स्थित तालाब पर पहुंचे। इस दौरान सरोज देवी, रिंकू, प्रियंका, राजेंद्र, सुमित, अंकित, सन्तोष, चिराग, संजू, किंजल, सोनू, जितेन्द्र सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान डीजे की धुनों पर बडी संख्या में क्षेत्रवासी नाचते गाते गणपति जी को विसर्जन के लिए ले कर गए। मील एरिया में भी गणपति विर्सजन किया गया। डूंगरी रोड़ स्थित चेतन नगर में भी परिवार ने 5 दिवसीय गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर रविवार को मकरेडा तालाब में विसर्जित किया गया। मकरेड़ा तालाव में विसर्जन करने के दौरान कैलाश चौहान, श्याम अरोड़ा, मनोज जांगिड़, कुलदीप परिहार, जितेंद्र कुमावत, अंशुल वर्मा सहित अन्य महिलाएं व पुरूष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *