– अब जिला कलक्टर को नगर परिषद का प्रशासक नियुक्त हुए
ब्यावर। राजस्थान सरकार की ओर से स्वायत्त शासन विभाग ने ब्यावर में नगर परिषद में प्रशासक के पद पर बदलाव किया है। विभागीय अधिसूचना के अनुसार, अतिरिक्त जिला कलक्टर की जगह अब जिला कलक्टर को नगर परिषद का प्रशासक नियुक्त किया गया है। जिला कलक्टर को नगर पालिका अधिनियम, 2009 के तहत सभी अधिकार प्राप्त होंगे। वे नगर परिषद के सभी कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन करेंगे। यह नियुक्ति नगर परिषद में निर्वाचित बोर्ड के गठन तक प्रभावी रहेगी। अधिसूचना में कहा गया है कि नए प्रशासक को नगर पालिका के रूप में माना जाएगा। वे बोर्ड की सभी जिम्मेदारियां संभालेंगे। सक्षम स्तर से इस आदेश को अनुमोदित किया गया है। स्थानीय प्रशासन में इस बदलाव को लेकर हलचल है। नागरिक नगर परिषद की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।

ब्यावर : नगर परिषद की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
ram