बारां: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का हुआ समापन, अभियान ने जन चेतना की चलाई बयान बारां विधायक

ram

बारां। राज्य सरकार द्वारा विÓव पर्यावरण दिवस 5 जून से संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का आज विधिवत समापन समारोह पूर्वक किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बारां विधायक राधेÓयाम बैरवा ने कहा कि सरकार का यह प्रयास जन-जन में चेतना को जगाने वाला रहा जिससे अब मानसून में पूरा राज्य जल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हो चुका है। उन्होंने जिला कलक्टर रोहिताÓव सिंह तोमर के नेतृत्व में सभी विभागों के द्वारा किए गए प्रयासों को सराहते हुए अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर दिवांÓाु शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश की पालना में बारां जिले में अभूतपूर्व जल संरक्षण के कार्य किए गए जिसमें जनता ने भी अपना पूरा सहयोग दिया। उन्होंने भामाÓााहों को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह अभियान आप सभी का अभियान हैं जिसका केवल सांकेतिक समापन हुआ है किन्तु जल संरक्षण के प्रति जो चेतना जागृत हुई है। उसे बनाएं रखते हुए हम सभी को इस महत कार्य में बढ़-चढकर भाग लेना है। समारोह में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी ने सभी विभागों के द्वारा अभियान में किए गए कार्यो का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में छीतरलाल, नंदलाल सुमन, मोरपाल सुमन सहित जिला रसद अधिकारी अनिल चौधरी, सहायक निदेÓाक जनसम्पर्क योगेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *