राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

ram

जोधपुर। राजकीय आवासीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न डिप्लोमा एवं प्रोफेशनल डिग्री पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए छात्राओं से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित की गई है।

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश-
महाविद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के तहत कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग, कॉमर्शियल आर्ट, टेक्सटाइल डिजाइन तथा इंटीरियर डेकोरेशन में सीटें उपलब्ध हैं।

इसी प्रकार चार वर्षीय प्रोफेशनल डिग्री पाठ्यक्रम बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA) तथा बैचलर ऑफ फैशन एंड अपैरल डिजाइन (BFAD) के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) में भी रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

24 सितंबर को जमा होंगे आवेदन-
उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्राएं 24 सितंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना ऑफलाइन आवेदन जमा करवा सकती हैं।

यह रहेगी प्रवेश की पात्रता-

प्रधानाचार्य ने बताया कि त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 10वीं तथा चार वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

इच्छुक छात्राएं प्रवेश के समय अपने सभी मूल दस्तावेजों तथा निर्धारित शुल्क के साथ संस्थान में उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *