चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस धूमधाम मनाया

ram

सीकर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ सीकर की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष दीपा माथुर के निर्देशानुसार कायस्थ समाज के भगवान श्री श्री चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस धूमधाम से जिलाध्यक्ष गरिमा सक्सेना के निवास स्थान पर मनाया गया। जिसमे कायस्थ समाज के साथ साथ सर्वसमाज की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई। इस मौके पर चित्रगुप्त भगवान जी की वंदन आरती के अलावा सभी देवी देवताओं के भजन गाए गए, साथ ही सभी महिलाओं ने नृत्य करके समा भी बांध दिया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश मंत्री अंशु सक्सेना सचिव शुभा माथुर कोषाध्यक्ष माला श्रीवास्तव संगठन मंत्री खुशबू माथुर सह सचिव अनामिका सक्सेना निधि निगम आदि चित्रांशी बहने मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *