इंडोनेशिया के जावा में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, एपिसेंटर जमीन के 70 किमी अंदर था

ram

जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा में शनिवार (27 अप्रैल) की रात 9 बजकर 59 मिनट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। यह जमीन के 70 किमी अंदर था। भूकंप के तेज झटके पूरे जावा द्वीप में महसूस किए गए। जावा द्वीप राजधानी जकार्ता से 143 किमी दूर है।

इंडोनेशिया सरकार ने फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की बात नहीं कही है। साथ ही सुनामी का भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

भूकंप के झटके करीब एक मिनट तक महसूस किए गए। राजधानी जकार्ता में इमारतें लगभग एक मिनट तक हिलती रहीं। डेपोक, तांगेरांग, बोगोर और बेकासी शहरों में भूकंप का ज्यादा असर देख गया। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर दौड़े।

साल 2022 में आया था 5.6 तीव्रता का भूकंप
जावा में साल 2022 में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके कारण सियानजुर शहर में छह सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। साल 2018 में सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी के कारण 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *