बालोतरा। जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा में सत्र 2025 के लिए कक्षा 9 एवं 11 प्रवेश हेतु 8 फरवरी को आयोजित होने वाली कक्षा 9 एवं 11 लैट्रल एंट्री चयन परीक्षा विद्यालय समिति द्वारा प्रवेश पत्र जारी किये जा चुके है। नवोदय विद्यालय पचपदरा के प्राचार्य हरनाथ सिंह चारण ने बताया कि जिन योग्य अभ्यर्थियों ने उक्त चयन परीक्षाओं हेतु आवेदन किया है वे नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट https://navodaya.gov.in जाकर लॉगिन आई डी में अपना पंजीकृत क्रमांक तथा पासवर्ड में अपनी जन्मतिथि भरकर अपना प्रवेश पत्र समय रहते उसको डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर आवंटित परीक्षा केन्द्र की पूर्व में जाँच कर लेवें जिससे बाद में किसी प्रकार की परेशानी नही हो। कक्षा 9 हेतु रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 10.30 तक तथा कक्षा 11 हेतु रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 10 बजे तक है तथा कक्षा 9 की परीक्षा का समय प्रातः 11.15 बजे से दोपहर 01.45 बजे तक तथा कक्षा 11 की परीक्षा का समय प्रातः 11 से दोपहर 01.30 बजे आयोजित होगी। परीक्षार्थी समय पर आवंटित केन्द्र पर रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें। आवंटित केन्द्र के अलावा किसी अन्य केन्द्र पर परीक्षार्थी को बैठने की अनुमति नहीं दी जायेगी। अभ्यर्थी को पहचान हेतु सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा।
कक्षा 9 एवं 11 लेट्रल एन्ट्री परीक्षा 2025 हेतु प्रवेश पत्र जारी
ram


