आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई नाकाबंदी कर अवैध मदिरा जब्त, वाॅश नष्ट

ram

जयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आबकारी निरोधक दल जयपुर ग्रामीण ने मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ थाना फुलेरा के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन में एक बेग से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब एवं बीयर के केन जब्त किए। उक्त जब्त अवैध मदिरा की अनुमानित कीमत 17 हजार 440 रूपए है। अलवर में दबिश की कार्रवाई के तहत 378 पव्वे नकली देशी सादा मदिरा जीएसएम व नकली होलोग्राम, स्टीकर आदि जब्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के तहत अग्रिम अनुसंधान जारी है। आबकारी टीम अनूपगढ़ ने दबिश देकर 2 हजार लीटर वाॅश सहित 5 कच्ची भट्टियां नष्ट की। मौके से 70 लीटर अवैध हथकड़ शराब सहित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *