99.92 प्रतिशत गांवों के लिए सुलभ हो चुकी है बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच : सरकार

ram

नयी दिल्ली। सरकार ने सोमवार को संसद में बताया कि देश में लगभग सर्वत्र बैंकिंग कवरेज हासिल हो चुका है और 99.92 प्रतिशत गांवों के लिए बैंकिंग सेवाएं सुलभ हो गयी हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बैंकों द्वारा जन धन दर्शक (जेडीडी) ऐप पर अपलोड किए गए आंकड़ों के हवाले से बताया कि 99.92 प्रतिशत आबाद गांवों (6,01,328 में से 6,00,868) के लिए अब पांच किमी के दायरे में एक बैंकिंग शाखा (बैंक, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) मौजूद है। उन्होंने 17 जुलाई तक के आंकड़ों के आधार पर बताया कि सर्वत्र बैंकिंग कवरेज को 1.81 लाख से अधिक बैंक शाखाओं, 17.36 लाख बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स (बीसी) और 1.65 लाख आईपीपीबी केंद्रों के मजबूत बुनियादी ढांचे से मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *