जयपुर में मिशन हरियालो राजस्थान को दें गति: जिला कलक्टर पौधारोपण कर जियोटैगिंग से सुनिष्चित करें पूर्ण पारदर्शिता

ram

जयपुर। मिशन हरियालो राजस्थान की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जयपुर जिले को 66 लाख 82 हजार 538 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है उन्होंने पौधारोपण में प्रगति लाते हुए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को मानसून के दौरान लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण की कार्यवाही करने के निर्देष प्रदान किए हैं। जिला कलक्टर ने जयपुर विकास प्राधिकरण को जयपुर के आउटर रिंग रोड़ पर दोनों तरफ व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने के निर्देष प्रदान किए हैं वहीं उन्होंने राजस्थान आवासन मण्डल के अधिकारियों को भी उनके क्षेत्र में व्यापक स्तर पर मानसून के दौरान पौधारोपण शहर को हरा-भरा करने के निर्देष दिए हैं। जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों एवं आमजन से मानसून के दौरान जिले में पौधारोपण कर अनिवार्य रूप से उसकी जियोटैगिंग हरियालो राजस्थान मोबाइल एप पर करने के लिए कहा है। इस दौरान सीईओ जिला परिषद् प्रतिभा वर्मा, उपवन संरक्षक वी केतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, सहित संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *