जयपुर। जिला कलक्टर संदेश नायक ने जिला रसद कार्यालय जयपुर द्वित्तीय के क्षेत्राधीन रिक्त उचित मूल्य दुकानों की विज्ञप्ति निकाली है। यह विज्ञप्ति वर्ष 2023 में अपूर्ण रही विज्ञप्ति को पूर्ण करने एवं विभागीय दिशा-निर्देश 17.03.2016 के अनुकरण में निकाली गई है। तत्समय कोर्ट स्टे होने के कारण उक्त विज्ञप्ति को पूर्ण नही किया जा सका था। चूंकि दौराने विज्ञप्ति जिला कोटपूतली-बहरोड जयपुर जिले में सम्मिलित था, अतः कोर्ट स्टे खारिज होने के पश्चात खाद्य विभाग द्वारा विज्ञप्ति 2023 को विधिवत समाप्त कर नये सिरे से विज्ञप्ति जारी किये जाने के निर्देश दिये गये है, अब इस विज्ञप्ति को विज्ञप्ति 2026 के नाम से सम्बोधित किया जावेगा। इन निर्देशों की अनुपालना में जिला कोटपूतली बहरोड हेतु तत्समय प्राप्त किये गये आवेदन पत्रों को जिला रसद कार्यालय कोटपूतली-बहरोड को भिजवा दिया गया है तथा जयपुर जिला ग्रामीण हेतु शेष 119 रिक्त उचित मूल्य दुकानों हेतु यह विज्ञप्ति जारी की गई है । इस विज्ञप्ति हेतु आवेदन शुल्क 100 रूपये निर्धारित है जो पोस्टल ऑर्डर से प्राप्त किये जायेगें तथा आवेदन पत्र जिला रसद कार्यालय जयपुर द्वित्तीय के कमरा नम्बर 46 से प्राप्त किये जाएंगे। जिन आवेदकों द्वारा वर्ष 2023 में आवेदन शुल्क जरिये पोस्टल ऑर्डर जमा करवा दिया गया था उन आवेदकों द्वारा पूर्व में प्रस्तुत पोस्टल आर्डर की रसीद प्रस्तुत किये जाने पर उन्हें इस विज्ञप्ति हेतु आवेदन पत्र निशुल्क प्रदान किये जायेंगें। विज्ञप्ति 2023 में जिन आवेदकों द्वारा आवेदन किया था तथा वे अब निर्धारित आयु सीमा 45 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं उन आवेदकों को इस विज्ञप्ति में आयु सीमा में विभागीय निर्देशानुसार छूट प्रदान की गई है। विस्तृत दिशा-निर्देश एवं अहर्ताएं आवेदन पत्र के साथ संलग्न है।
जयपुर ग्रामीण में 119 रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए विज्ञप्ति जारी, वर्ष 2023 में अपूर्ण रही प्रक्रिया के स्थान पर अब विज्ञप्ति-2026 जारी
ram


