जयपुर। जोजड़ी, बांडी, लूणी नदी में प्रदूषण रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर गठित इंटीग्रेटेड कोऑर्डिनेशन ग्रुप (ICG) की मंगलवार को ग्रुप के अध्यक्ष और मुख्य सचिव श्री वी.श्रीनिवास ने बैठक ली। बैठक में जोजड़ी, बांडी, लूणी नदी में प्रदूषण रोकने के लिए तैयार किए गए एक्शन प्लान पर चर्चा की गई। प्रदूषण रोकने के लिए राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि नदियों के संरक्षण, इंडस्ट्रियल एक्टिविटी और पर्यावरण सुरक्षा के बीच बैलेंस बनाने की जरूरत है। बैठक में खान एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की अध्यक्ष अपर्णा अरोड़ा, उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं रीको अध्यक्ष श्री शिखर अग्रवाल, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग श्री रवि जैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जोजड़ी,बांडी, लूणी नदी में प्रदूषण रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर गठित इंटीग्रेटेड कोऑर्डिनेशन ग्रुप की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक
ram


