दिल्ली। राजधानी दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मौजूदा हालात और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कॉकरोच जनता पार्टी के नेशनल स्पोक्सपर्सन आशुतोष रांका ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर सरकार ने कल दोपहर तक का समय मांगा है। हमें उम्मीद है कि सरकार उन्हें जल्द ही हटा देगी। सरकार ने मुआवज़ा (सुसाइड से मरने वाले NEET कैंडिडेट्स के परिवारों के लिए) और स्टूडेंट्स पर FIRs, लीगल केस वापस लेने की दो मांगों पर इन-प्रिंसिपल मंज़ूरी दे दी है।” दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ मीटिंग के बाद, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “…मीटिंग लगभग 2 घंटे चली…उनकी 3 मुख्य मांगें थीं और एग्जाम के लिए 5 सुधार सुझाव थे। हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर उनसे मिलेंगे और सरकार के साथ हुई बातचीत के बारे में बताएंगे।”

सरकार और सीजेपी के बीच करीब दो घंटे चली बैठक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कल तक जवाब देगी सरकार
ram


