ओड समाज को कांग्रेस ने दिया राजनीतिक सम्मान, अर्जुन सिंह निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित

ram

अलवर।अर्जुन सिंह ओड के निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसे ओड समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि जिस समाज को अब तक राजनीतिक भागीदारी नहीं मिली, कांग्रेस ने उसे सम्मान दिया है। उन्होंने भाजपा पर पंचायत चुनाव में खरीद-फरोख्त और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्षदों को असम, कोलकाता और सिक्किम तक ले जाया गया तथा एक-दो करोड़ रुपये में खरीदने की कोशिश हुई, लेकिन कांग्रेस के पार्षदों ने जनता का वोट नहीं बेचा। उन्होंने आरोप लगाया कि तिजारा में प्रत्याशी इमरान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई और पार्षदों पर विभागीय कार्रवाई का दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंचायती राज व्यवस्था को ठप किया, जबकि कांग्रेस पंचायतों और जिला परिषद को मजबूत कर विकास कार्यों को गति देगी। उन्होंने अलवर जिला प्रमुख चुनाव में कथित खरीद-फरोख्त और पार्षदों को अगवा करने के आरोपों की जांच कराने की बात भी कही। लाल डायरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तानाशाही की जितनी हदे पार की जा रही है वह सब इसमें नोट हो रहा है समय आने पर सबका हिसाब होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *