देवनानी से एसबीआई के डीजीएम मिले

ram

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से यहां विधान सभा में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के उप महाप्रबंधक (डीटीबीयू) श्री प्रणव मिश्रा और सहायक महाप्रबंधक (जनसम्‍पर्क) श्री संजय शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न बैंकिंग गतिविधियों, वित्तीय सेवाओं तथा आमजन को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। श्री देवनानी ने कहा कि बैंकिंग सेवाएं आमजन की आर्थिक प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बैंक अधिकारियों से ग्राहकों को सरल, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। इस दौरान एसबीआई के डीजीएम ने बैंक की विभिन्न गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *