जयपुर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन आईसीडीएस निदेशालय द्वारा दिनांक 01 से 07 नवंबर, 2026 तक ब्रिक्स सस्टेनेबिलिटी लाइफस्टाइल सप्ताह (BRICS Sustainability Lifestyle Week) का आयोजन किया जा रहा है। आईसीडीएस की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा नोडल अधिकारी श्रीमती अलका विश्नोई ने बताया कि सप्ताह के दौरान प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से संबंधित अनिवार्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सप्ताह का विशेष फोकस – स्वस्थ जीवनशैली – ऊर्जा एवं जल संरक्षण – प्लास्टिक मुक्त परिवेश – अपशिष्ट प्रबंधन पर रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जहाँ-जहाँ आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) प्रभावी है, वहाँ सभी कार्यक्रम आचार संहिता के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए जाएं। निर्देशानुसार सभी गतिविधियों की प्रविष्टि समयबद्ध रूप से Meri LiFE Portal पर की जा रही है।
01 से 07 नवंबर – ब्रिक्स सस्टेनेबिलिटी लाइफस्टाइल सप्ताह
ram


