मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को 151वीं जयंती पर किया नमन

ram

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। इस अवसर पर सांसद मदन राठौड़ ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजाद भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने तक सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्होंने रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश की सम्प्रभुता के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उनके राष्ट्रहित सर्वाेपरि रखने के आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *