जयपुर । जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार के छह दिन के विदेश दौरे पर गए हैं। वे 11 से 16 अक्टूबर, तक फ्रांस के मार्सिले में होने वाली इंटरनेशनल इरिगेशन कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। वे यहां इंटरनेशनल कमीशन ऑन इरिगेशन एंड ड्रेनेज (ICID) इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस और 77वीं इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल (IEC) में भी शामिल होंगे। उन्हें यहां छपरवाड़ा डैम को पहचान देने के लिए वर्ल्ड हेरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर (WHIS) अवॉर्ड 2026 भी मिलेगा। अभय कुमार को दौरे के नतीजे पर एक रिपोर्ट भी डिपार्टमेंट को देनी होगी, जिसे आगे नई दिल्ली में मंत्रालय को भेजा जाएगा।

राजस्थान को मिलेगा वर्ल्ड हेरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर (WHIS) अवॉर्ड 2026
ram


