जोधपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोधपुर कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने 86 ग्राम एमडी के साथ उदयपुर निवासी अंकित माथुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रकाश चंद्र माथुर का पुत्र है और उदयपुर के गोवर्धन विलास क्षेत्र का निवासी है। पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया के निर्देश और डीसीपी मुख्यालय शहीन सी के सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में स्पेशल टीम प्रभारी मेहराज तंवर मय टीम ने आरोपी को पकड़ा। बताया गया कि आरोपी झालामंड सर्किल के पास बस का इंतजार कर रहा था और एमडी लेकर उदयपुर जाने की फिराक में था। टीम ने करीब तीन घंटे तक पीछा करने के बाद उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जोधपुर में पुलिस की कार्रवाई, 86 ग्राम एमडी के साथ उदयपुर निवासी गिरफ्तार
ram


