नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग में नजर आईं कृति खरबंदा

ram

मुंबई। कृति खरबंदा नवरात्रि के पावन पर्व को पूरे उत्साह के साथ मना रही हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन, जो मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है, अभिनेत्री सफेद रंग के खूबसूरत एथनिक आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने अपनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है, जिनमें वह सफेद और सुनहरे रंग के पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके आउटफिट पर की गई बारीक कढ़ाई और खूबसूरत एम्बेलिशमेंट्स ने उनके फेस्टिव लुक को और भी खास बना दिया है। तस्वीरों के साथ कृति ने एक प्यारा सा संदेश भी साझा किया है। उन्होंने लिखा है, “नवरात्रि का दूसरा दिन, धैर्य और आंतरिक शक्ति के नाम, आज मां ब्रह्मचारिणी की शांत भावना को अपनाते हुए।” गौरतलब है कि सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है, जो धैर्य, तपस्या, दृढ़ संकल्प और आंतरिक शक्ति का प्रतीक है।
अपने खूबसूरत पारंपरिक लुक और इस खास संदेश के जरिए कृति ने नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को खूबसूरती से दर्शाया है। ऐसे में उनका यह अंदाज न सिर्फ त्योहार के रंग में रंगा नजर आया, बल्कि धैर्य, दृढ़ता और आत्मबल जैसे गुणों को अपनाने का संदेश भी दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *