सातवीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ram

जोधपुर। जोधपुर ब्लाइंड जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में महेश्वरी भवन में आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान के 25 जिलों से आए करीब 300 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जोधपुर ब्लाइंड जूडो संघ के अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार जैन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों तथा आयोजन से जुड़े सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने के महत्व को रेखांकित किया।

विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने हासिल किए उत्कृष्ट परिणाम
संघ की सचिव श्रीमती वर्षा चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में श्रीगंगानगर ने विजेता तथा जोधपुर ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में जोधपुर विजेता और अजमेर उपविजेता रहा। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में अजमेर ने विजेता तथा जोधपुर ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। गोलबॉल प्रतियोगिता में जोधपुर की टीम विजेता तथा नागौर की टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह में अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
समापन समारोह में पार्षद श्री गणपत सिंह चौहान, श्री महेंद्र सिंह परिहार, श्री हकीम खान मारवाड़, श्री गौरीशंकर आचार्य, श्री दिनेश माहेश्वरी, श्री सोहन चांडक, श्री अनिल गठानी एवं श्री राधेश्याम धुत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद श्री ललित गहलोत ने की। इस अवसर पर डिगाड़ी के प्रधानाचार्य श्री लालाराम, राजकीय अंध विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रकाशचंद खींची, श्री रूपाराम खोजा, श्री करणराम चौहान सहित अन्य गणमान्यजनों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान ब्लाइंड जूडो संघ के सचिव श्री मालचंद योगी ने अतिथियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के संरक्षक श्री विनोद आचार्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *