जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेलों में महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में कुमकुम अनिल मोहोड़ को एवं महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में प्रणवी शरथ उर्स को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल बागडे ने दी बधाई
ram


