आकाशदीप ने राहुल द्रविड़ का ‘डेब्यू मैसेज’ कर दिया था इग्नोर, फिर माफी मांगकर सुधारी गलती

ram

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप चोट के कारण लंबे समय से मैदान से दूर हैं और लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। उन्हें हाल ही में ईरानी ट्रॉफी के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड में जगह मिली है। उन्होंने भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 2024 में ही भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। उन्होंने हाल ही में अपने करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने राहुल द्रविड़ का एक मैसेज नजरअंदाज किया था, जिसमें उनके भारत के लिए पहला मैच खेलने की जानकारी थी।

राहुल द्रविड़ का नंबर मेरे फोन में सेव नहीं था
आकाशदीप ने खुलासा किया कि उस समय भारतीय टीम के हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ ने उन्हें टेस्ट मैच से एक दिन पहले मैसेज किया और बताया कि वह मैच खेल रहे हैं। लेकिन क्योंकि द्रविड़ का नंबर उनके फोन में सेव नहीं था इसलिए तेज गेंदबाज को लगा कि शायद ये उन मैसेज में से एक है, जो सभी खिलाड़ियों को मैच से पहले आता होगा। आकाशदीप ने आज तक बिहार से बातचीत में कहा, ”मुझे राहुल सर से मैसेजे मिला, जिसमें लिखा था, ‘तुम कल खेल रहे हो।’ उनका नंबर मेरे फोन में सेव नहीं था, इसलिए मैंने उस मैसेज को नजरअंदाज कर दिया।” इसके बाद उन्होंने करीब 11-12 घंटे इस सोच में बिता दिए कि वह भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने आगे कहा, ”मैं बेचैन था क्योंकि मुझे शक था कि मैं खेल रहा हूं या नहीं। जब मैंने मैसेज दोबारा चेक किया, तब मुझे एहसास हुआ कि ये राहुल सर का नंबर है। मैंने उन्हें फोन किया और माफी मांगी, सर आपका नंबर सेव नहीं था, इसलिए मैसेज पर ध्यान नहीं गया।” तेज गेंदबाज ने कहा, ”मैं खुश था, लेकिन मैंने इसे मौके की तरह देखा। मैंने सोचा कि ये मेरे जिंदगी का सबसे बड़ा मौका है। जो भी मैंने 22-23 साल में किया है, इन पांच दिनों में उसकी असल परीक्षा है।”

आकाशदीप का टेस्ट करियर
आकाशदीप ने काफी समय में भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल लिए हैं। हालांकि वह अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने 10 मैचों की 18 पारियों में भारत के लिए 28 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10/187 रहा है। तेज गेंदबाज आकाशदीप अभी तक पीठ की दर्द से नहीं उबर पाए थे। आकाश इस साल के आईपीएल से बाहर होने के बाद बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी रिकवरी पर काम कर रहे हैं। उनका आखिरी प्रतियोगी मैच फरवरी में रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल था। ईरानी ट्रॉफी में के लिए उन्हें मौका मिला है लेकिन उन्हें मैच से पहले फिटनेस टेस्ट देना होगा, जो 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *