नई दिल्ली। महज 6 महीने में निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाला स्टॉक BLS E-Services Ltd ने शेयरों को बांटने का फैसला किया है। कंपनी के शेयरों का 2 हिस्सों में बंटवारा होगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए बीएलएस-ई सर्विसेज लिमिटेड ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी कर दिया है। आइए जानते हैं किस दिन रिकॉर्ड डेट है?
कब है रिकॉर्ड डेट (BLS E-Services Ltd Stock Split Record date)
बीएलएस-ई सर्विसेज लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयरों को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसके बाद इस मल्टीबैगर स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। शेयर बाजार में कंपनी 6 अक्टूबर को एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेगी।
3 बार डिविडेंड भी दे चुकी है कंपनी (BLS E-Services Ltd dividend history)
इस कंपनी ने निवेशकों को तीन बार डिविडेंड दिया है। पहली बार कंपनी ने 2025 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया गया था। दूसरी बार कंपनी ने फरवरी 2026 में निवेशकों को डिविडेंड दिया। इस बार कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। आखिरी बार इसी महीने की 8 तारीख को BLS E-Services Ltd के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। इस बार कंपनी ने हर एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड बांटा है।
6 महीने में पैसा किया दोगुना (BLS E-Services Ltd Share performance)
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर बीएलएस ई सर्विसेज लिमिटेड के शेयर तेजी के साथ 0.43 प्रतिशत की उछाल के साथ 316 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बीते 3 महीने में यह स्टॉक 40 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 120 प्रतिशत की तेजी आई है। 2026 में पोजीशनल निवेशकों को कंपनी ने शेयर बाजारों में 55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में स्टॉक का दाम 59 प्रतिशत और दो साल में 29 प्रतिशत बढ़ा है। दो साल में सेंसेक्स इंडेक्स में 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।



