टोंक. टोंक जिले की पांच नगर पालिकाओं के 135 वार्डों में पार्षद पद के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पहली बार नई नगर पालिका बनी दूनी और पीपलू में वोटिंग करने में मतदाता काफी रुचि ले रहे है। यहां सुबह 10 बजे तक पीपलू नगर पालिका के चुनाव में सबसे ज्यादा 28.48 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसी तरह पहली बार ही नगर पालिका बनी दूनी में भी 26.93 प्रतिशत वोट डल चुके हैं। जबकि अन्य देवली नगर पालिका में 20.66 प्रतिशत, निवाई में 22.73 प्रतिशत, उनियारा में 29.94 प्रतिशत वोट डल चुके है। इस चुनावी समर में उतरे 532 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 90 हजार 842 मतदाता (45,960 पुरुष और 44,881 महिला मतदाता) करेंगे। इसके साथ ही दूनी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए बूथ में देवली एसडीएम रुबी अंसार ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही देवली नगर पालिका में दोपहर 1 बजे तक 54.03 प्रतिशत, दूनी में 65.81 प्रतिशत, उनियारा में 60.46 प्रतिशत, निवाई में 51.82 प्रतिशत, पीपलू में 64.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।

टोंक : पीपलू नगर पालिका में सबसे ज्यादा 28.48 प्रतिशत मतदान, निवाई में 22.73 और उनियारा में 29.94 प्रतिशत वोट डलें
ram


