जैसलमेर में 83 साल की महिला वोट डालने पहुंचीं, दोपहर 1 बजे तक 47.11% मतदान हुआ

ram

जैसलमेर. जैसलमेर में सुबह 7 बजे से निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। शहर में शहरी सरकार चुनने के लिए मतदाता उत्साह के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे तक जैसलमेर में 21.96% मतदान हुआ। जैसलमेर के वार्ड नंबर 32 में बुजुर्ग महिला (83) व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचीं। वहीं, बड़ी संख्या में युवा भी पहली बार मतदान करते नजर आए। GenZ मतदाताओं ने कहा कि शहर में पानी, बिजली और मकानों के पट्टे जैसे काम होने चाहिए। वार्ड नंबर 32 में मतदान के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले मतदाता भी जैसलमेर पहुंचे। यहां करीब 160 मतदाता सूरत, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों से वोट डालने आए हैं। जैसलमेर शहर की सरकार के लिए नगरपरिषद में चुनाव हो रहे हैं। 44 वार्डों में कुल 143 प्रत्याशी खड़े हैं। पोकरण नगरपालिका की वोटिंग 11 सितम्बर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *