बांसवाड़ा में 3 बजे तक 54.03 फीसदी मतदान

ram

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा नगरपरिषद निकाय चुनाव की वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई। जिसमें मतदाता अपनी शहरी सरकार के लिए उत्साह से वोटिंग करते हुए नजर आ रहे है। जिला कलक्टर ड़ॉ. ई इंद्रजीत यादव ने वार्ड नम्बर 9 के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहन कॉलोनी में पहुंचकर मतदान किया। मतदान के लिए 99 सेंटर बनाए गए हैं। कुल 185 उम्मीदवार मैदान में है। ये मतदाता 59 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 185 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। वार्ड 41 के बूथ 61 पर सुबह 10 बजे करीब 192 वोट पड़ने के बाद कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट मशीन खराब हो गई थी, करीब 15-20 मिनट तक मतदान बाधित रहा। तुरंत ही कंट्रोल रूम को सूचना देने पर दूसरी मशीन लगाई गई है। मतदान सुचारू रूप से जारी है। तहसीलदार सुंदरलाल मीणा ने इसकी जानकारी दी। अब मतगणना के दिन दोनों मशीनों से गिनती होगी। बांसवाड़ा नगरपरिषद क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीगंज में वार्ड 37, 41 ओर 42 का मतदान केंद्र बनाया है। जिस पर 5 बूथ बनाए हुए हैं। वार्ड 37 का एक बूथ हैं। जिसमें 1397 मतदाता हैं। वहीं 41 के दो बूथ हैं। जिसके 2627 मतदाता हैं। वार्ड 42 के दो बूथ हैं जिसमें 1767 मतदाता हैं। वहीं दोपहर 3 बजे तक 54.03 प्रतिशत मतदान हुआ है।

वार्ड 12 में सिर्फ बीजेपी प्रत्याशी ही मैदान में
नगरपरिषद के वार्ड 12 में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा की प्रत्याशी ही मैदान में हैं। ऐसे में यहां मतदान नहीं होगा। इस वार्ड में कुल 1,519 मतदाता थे। नगरपरिषद में सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड नंबर 41 में हैं। यहां 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं कई वार्ड ऐसे भी हैं। जहां मुकाबला केवल भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *